जालंधरः शहर के सिविल अस्पताल में एक्स-रे मशीनों को लकेर मरीज़ काफी परेशानी का सामना कर रहै हैं।इस मामले में कर्मचारियों मैं एक्स-रे मशीन चलाने के लिए एसी लगवाने की गुहार लगाई है। अस्पताल में दानी सजानों की ओर से दो एसी भी भेंट किए गए लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
बता दें कि सिविल अस्पताल में रोजाना कई मरीज एक्स-रे करवाने के लिए आते हैं। अस्पताल में दो एक्स-रे मशीनें लगी है। मशीन को 20 से 24 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चाहिए सुचारू रूप से काम करने के लिए, जबकि एसी खराब होने के चलते कमरे का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जिसके कारण मशीन बंद गई। पिछले कई दिनों से बंद पड़ी मशीन की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। एक्स-रे मशीन के बंद पड़े रहने से रुटीन चेकअप के लिए आ रहे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करन पड़ रहा है।