जालंधर (ENS): कपूरथला चौक के पास स्धित अक्सर विवादों में रहने वाले PMG अस्पताल में फिर से माहौल गरमा गया। बच्चे के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर आरोप लगते हुए कहा कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड पर बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया था।
आज शाम बच्चे को डिस्चार्ज करने हेतु डाक्टर से बात हो गई थी। जब वह बच्चे को डिस्चार्ज करवाने गए, तो डॉक्टर ने उनसे बतमीजी करते हुए पैसे मांगे। जब परिजनों ने हंगामा किया तो डॉक्टर ने माफ़ी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। इस मामले में pmg अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया गया , लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।