क्या जोगा सिंह ने अमृतपाल सिंह को फोन करवाया था मुहैया!
जालंधर,वरुण: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह संधू का वफादार जोगा लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल को भगाने में उसका बड़ा हाथ था। जोगा सिंह लुधियाना के साहनेवाल का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह के द्वारा 18 मार्च को भागने दौरान जोगा सिंह के फोन का इस्तेमाल किया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस जोगा का मोबाइल फोन ट्रैक कर रही थी और उस आधार पर अमृतपाल की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। जोगा लुधियाना के पास सोनेवाल इलाके में लोकेट कर लिया गया, फिर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
इसी दौरान लुधियाना की एक मोबाइल शॉप की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि 28 मार्च को नीला झंडा लगी एसयूवी में जोगा सिंह लुधियाना उक्त दुकान पर पहुंचता है और दुकान के अंदर मोबाइल फोन खरीदने की बात करता दिखाई दे रहा है। इसी तरह उसकी दुकान से बाहर जाते हुए की तस्वीर भी सीसीटीवी में में कैद हो गई।
हालांकि इस मामले में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमृतपाल को अपना मोबाइल फोन देने के बाद जोगा सिंह अपने लिए मोबाइल फोन लेने आया होगा या अमृतपाल सिंह के लिए मोबाइल फोन खरीदने आया होगा। हाालंकि दावा किया जा रहा है कि जोगा सिंह से पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने जोगा सिंह के फोन की ‘कॉल डिटेल’ भी हासिल की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अमृतपाल सिंह उसके फोन के जरिए कितने लोगों के संपर्क में रहा है।