जालंधर,ENS: आईपीएस कुलदीप चाहल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, चंडीगढ़ के पूर्व SSP कुलदीप चाहल से सीबीआई टीम पूछताछ कर रही है। वर्तमान में जालंधर के पुलिस कमिश्नर, आईपीएस कुलदीप चाहल से सीबीआई टीम चंडीगढ़ सेक्टर-30 सीबीआई ऑफिस में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर, जालंधर कुलदीप चहल से आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ की जा रही है।
सीबीआई टीम आईपीएस कुलदीप चाहल से कई सवालों के जवाब ले रही है। गौरतलब है कि आईपीएस कुलदीप चहल ने चंडीगढ़ में बतौर एसएसपी एक साल से अधिक समय तक सेवाएं दी। लेकिन उस दौरान पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने कुछ शिकायतें प्राप्त होने पर आईपीएस चाहल को उनके मूल कैडर पंजाब रिपेट्रिएट कर दिया था।
आईपीएस कुलदीप चाहलपर अनुशासनहीनता के आरोप आईपीएस कुलदीप चाहल पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए थे। उन्हें चंडीगढ़ से पंजाब रिपेट्रिएट करने से पहले एडवाइजर चंडीगढ़ धर्मपाल द्वारा पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को एसएसपी पद की जिम्मेदारी के लिए अन्य आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने बारे कहा गया था। साथ ही डीजीपी चंडीगढ़ द्वारा भी सीएस पंजाब से मीटिंग की गई थी।