Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः दपंति पर हमला करने का मामला, लगातार दूसरे दिन पड़ोसी के...

जालंधरः दपंति पर हमला करने का मामला, लगातार दूसरे दिन पड़ोसी के साथ हुआ विवाद, हुआ हंगामा, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गुलाब देवी रोड़ पर स्थित न्यू अमर नगर में बीते दिन महिला की झोपड़ी को पडो़सी ने तोड़ दिया था। मामले की जानकारी देते हुए किरण ने बताया था कि वह वहां पर झोपड़ी में रहती है। महिला ने कहाकि टॉयलेट को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसको लेकर पड़ोसियों ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़ित दंपति ईलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा था और पुलिस से दंपति ने इंसाफ की गुहार लगाई थी।

पीड़ित दपंति के साथ आज फिर से पड़ोसी के साथ विवाद हो गया। लगातार दूसरे दिन हुए विवाद में पी़ड़िता का आरोप है कि आज पड़ोसी ने गार्डर उतार लिया। इस दौरान पीड़िता के पक्ष में इलाका निवासी उतरे है, जहां वह पीड़िता को इंसाफ देने की गुहार लगा रहे है। बता दें कि बीते दिन महिला ने आरोप लगाए थे कि टॉयलेट को लेकर पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया था। पीड़ित महिला ने पवन, राकेश कुमार, अनु सहित 6 लोगों ने हमला करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि झोपड़ी से ही बांस निकालकर उन पर हमला किया गया। हादसे में महिला और उनका पति घायल हो गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -