जालंधर,वरुण/हर्ष: बस्ती अड्डे के पास मामा-भांजों में खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामे द्वारा किए हमले में दो युवक घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे के सिर पर चोटें लगी है। घायल युवक ने बताया कि इससे पहले भी उसके मामा रास्ते में आते-जाते जानबूझ कर लड़ने के लिए उकसाते थे। लेकिन हर बार लड़ाई से बचते रहे। इस दौरान घायल युवक की मां ने कहा कि अपने बच्चों के तरह पाल पलोस बड़े किए गए भाईयों ने ही उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है।
इस विवाद का कारण प्रॉपर्टी का केस बताया जा रहा है। इस दौरान घायल की मां ने कहा कि उसके बच्चों को उसके ही भाईयों से जान का खतरा है, उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इनके नाम नीटा, विक्रांत भल्ला, रिक्की भल्ला हैं। महिला ने यह भी बताया कि उनकी अपने मायके वालों से काफी सालों से बातचीत बंद है। आज नीटा व रिक्की भल्ला ने उन दोनों भाईयों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हमलावर मामा ने उनके गले से सोने की चेन भी उतार ली है। पहले ने दोनों मामा ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी, जब युवकों ने ऐसा करने से मना किया तो तेजधार हथियारों से वार कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
