जालंधर, ENS: धनोवाली में दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने तेजधार हथियार से दूसरे पक्ष के युवक के हाथ का गुट काट दिया। इस घटना में पीड़ित युवक को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों का कहना है कि गुट की नसे दब गई है। बताया जा रहा है कि प्रॉपटी को लेकर विवाद हुआ था। घायल व्यक्ति की पहचान जतिंदर सिंह निवासी धन्नोवाली के रूप में हुई है। पीड़ित के पक्ष का कहना हैकि घायल जतिंदर का छोटा भाई आर्मी में है।
जमीनी विवाद को लेकर इस मामले में पुलिस कमिशनर द्वारा पीड़ित परिवार को जमीनी विवाद को लेकर चिट्ठी आई थी और जांच के लिए कहा गया। जिसके बाद जतिंदर वहां जमीन देखने के लिए गया कि वहां पर पहले से मौजूद हमलावारों ने तेजधार हथियारों से जतिंदर पर हमला कर दिया। जतिंदर के हाथ पर 15 से 16 टांके लगे है, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे अमृतसर अस्पताल में रैफर कर दिया है, जहां पीड़ित का अब ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित अभी बयान देने की हालत में नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने अभी कार्रवाई शुरू नहीं की है। पुलिस का कहना हैकि पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।
