जालंधर। शहर में एक सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे एक लड़की को बाइक सवार बदमाश सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। वहीं, लुटेरे के पिछे एक व्यक्ति पिछा करता हुए दिख रहा है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
इधर, वीडियो वायरल होने पर पीड़िता का बयान सामने आया है। जिसमें पीडित लड़की कह रही है कि मैं अपने घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान तीन बाइक सवार आये और मेरा फोन छीनने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद मुझे भी अपने बाइक के साथ काफी दूर तक घसीटते ले गये। इसके बाद कुछ दूर जाने के बाद एक पुलिस एंकल ने बदमाशों से बचाया। वहीं, परिजनों ने कहा कि मामले बारे पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि बेटी को न्याय मिलना चाहिए और ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
