जालंधर,ENS: शहर में लगातार लूटपाट और चोरी की वारदातें बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला जिमखाना क्लब के पास लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दफ्तर से लौट रही महिला को पल्सर सवार दो युवकों ने निशाना बनाते हुए महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई नरिंदर कुमार का कहना हैकि जिमखाना क्लब के पास से आ रही महिला का बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि महिला के पर्स में 5 से 7 हजार रुपए कैश और कुछ एटीएम व अन्य दस्तावेज मौजूद थे।
एएसआई ने कहा कि वह दफ्तर से घर वापिस आ रही थी कि जिमखाना क्लब के बाहर पल्सर बाइक सवार 2 युवक आए और महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। एएसआई ने बताया कि इस हादसे के दौरान उसे कुछ चोटें भी आई है।एएसआई नरिंदर ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी पीड़ित ममता गुप्ता ने बताया कि वह लाडोवाली रोड से एक्टिवा वापिस आ रही थी। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे आए और वह एक्टिवा पर पीछे बैठी हुई कि बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से पर्स छीनकर फरार हो गए। इस हादसे के दौरान वह सड़क पर गिर गई। हादसे के दौरान उसे कई गंभीर चोटे आई है।