Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः JCB की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें...

जालंधरः JCB की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के काला संघिया रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौक़े पर मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वहां पर काम चल रहा था। जिस दौरान जेसीबी मशीन का पंजा नीचे की ओर था और जेसीबी मशीन प्लाट से बाहर आ रही थी। उसी दौरान सड़क से ही निकल रहे बाइक सवार व्यक्ति का सिर जेसीबी मशीन के पंजे से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि जेसीबी मशीन के पंजे से टकराने के बाद बाइक सवार व्यक्ति उसके नीचे गिर गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल व्यक्ति को नज़दीकी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -