जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही शिरोमणि अकाली दल संयुक्त की बीबी जगीर कौर ने अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार बीबी जागीर कौर को भाजपा का समर्थन देने के मामले में वेस्ट हलके में एक बड़ा कार्यकर्म आयोजित किया जा रहा है।
जिसके लिए एक बड़ा पैलेस बुक करवाया जा रहा है। बता दें कि कुछ माह पूर्व बीबी जागीर कौर अकाली दल से अलग होकर आज़ाद तौर पैर शिरोमणि कमेटी चुनाव लड़ीं थीं लेकिन जीत नहीं पायीं, अकाली दाल ने उन्हें पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया था। तभी से चर्चा थी कि बीबी भाजपा ज्वाइन कर सकती है।
