जालंधर,(ENS): भार्गव कैंप इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जिसकी मौत की खबर सुनकर मृतक की ताई की भी मौत हो गई। घटना जालंधर के भार्गव कैंप की है जहां राहुल नाम का युवक जो कि डीजे चालक है कि रात को उसकी हार्ट अटैक होने से मौत हो गई, राहुल की मौत की खबर सुनकर उसकी ताई को भी हार्ट अटैक आ गया जिसकी भी मौत हो गई। दोनों की एक साथ मौत से इलाक़े में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि राहुल की ताई के कोई बच्चा नहीं था जो ताई की देखरेख भी राहुल करता था वहीं राहुल के ताया भी आँखों की रोशनी पहले से ही खो चुके है इलाक़े में एक साथ दो लोगों की मौत से हर कोई सदमे में है।
