HomePunjabAmritsarजालंधरः हमलावारों ने तोड़ी पुलिस मुलाजिम की गाड़ी, देखें Live

जालंधरः हमलावारों ने तोड़ी पुलिस मुलाजिम की गाड़ी, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: ढिलवां गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज अल सुबह अज्ञात हमलावारों ने पुलिस मुलाजिम की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें हमलावार घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस मुलाजिम करण कुमार ने बताया कि वह देर रात खाना लेकर आ रहा था। इस दौरान जब उसने दकोहा फाटक क्रॉस किया दो फायर की आवाज सुनाई दी।

हालांकि उन्हें यह नहीं पता है कि गोलियों की ही आवाज थी या फिर पटाखों की आवाज थी। इसके बाद वह देर रात घर आ गए। जिसके कुछ देर बाद घर के बाहर से आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने आकर देखा कि हमलावार गाड़ी को तोड़कर फरार हो गए। पुलिसकर्मी ने कहा कि उसके पीछे 15 से 20 हमलावार लगे थे जोकि श्मशानघाट की ओर चले गए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में 2 हमलावार दिखाई दे रहे है। पुलिसकर्मी ने बताया कि घटना देर रात 9 बजे की है। वहीं करण ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस हादसे में गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए है। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

करण ने बताया कि जब वह कार में सवार थे, इस दौरान उसके पीछे बाइक सवार युवक लगे हुए थे। ऐसे में हालात यह हो गए है कि अब पंजाब पुलिस के कर्मी भी सेफ नहीं रहे है। करण ने बताया कि देर रात काफी देर तक इलाके में हमलावार घूमते रहे। जिसके बाद उन्होंने करण के घर के अंदर जाने के बाद उनकी कार पर हमला कर दिया। करण ने बताया कि उन्हें शक है कि कुछ समय पहले उन्होंने कुछ नशेड़ियों को काबू किया था। ऐसे में लगता है कि उक्त नशेड़ियों में से किसी ने वारदात को अंजाम दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -