जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते कच्चा कोट मोहल्ला से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां लिविंग रिलेशनशिप में रह रही दो लड़कियों में से एक लड़की के भाई ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों लड़कियों में एक लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची घायल पूजा ने बताया कि वह और उसकी सहेली बरखा शादी ने दो साल पहले शादी की थी और उसके बाद दोनों लिविंग रिलेशनशिप में रह रही हैं, लेकिन यह बात उसके भाई को पसंद नहीं थी।
जिसके चलते वह उन दोनों को तक परेशान करता रहता था। पीड़ितों ने बताया कि वह आज सब्जी लेकर घर जा रही थी कि इतने पूजा का भाई सावन सामने आया और बिना किसी बात से उन पर हमला करने लगा। हमले के दौरान दोनों में से बरखा को घायल कर वहां से फरार हो गया। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि वहां मौजूद लोगों की मदद से वह सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंची और इस घटना के संबंधी वह पुलिस को शिकायत देंगी ताकि उस पर कार्रवाई हो सके।