Loading...
Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः तहसील परिसर में एजेंट गौरव लूथरा की युवकों से मारपीट, जमकर...

जालंधरः तहसील परिसर में एजेंट गौरव लूथरा की युवकों से मारपीट, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहले भी डीटीओ आरपी सिंह ने की थी छित्तर परेड

जालंधर, अनिल वर्मा/ वरुण अग्रवालः तहसील परिसर में भाजपा नेता गौरव लूथरा की युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान युवकों ने गौरव लूथरा की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि गौरव लूथरा तहसील परिसर में एजेंट का काम करता है और उसने वहां पर बूथ ले रखा है। आज युवकों के साथ किसी बात को लेकर गौरव का विवाद हो गया था। जिसके बाद उक्त युवकों ने गौरव लूथरा पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक गौरव लूथरा का युवकों के साथ किसी महिला के पासपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद युवकों ने गौरव लूथरा की जमकर छित्तर परेड की गई। बताया जा रहा है कि अब इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष थाना बारादरी में चले गए है।

इस मामले को लेकर गौरव लूथरा से उनका पक्ष जानने के लिए बात करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे निषपक्षता से प्रकाशित किया जाएगा। बता दें कि कुछ साल पहले भी गौरव लूथरा का डीटीओ आरपी सिंह के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान डीटीओ आरपी सिंह ने जमकर छित्तर परेड की थी। उस दौरान गौरव लूथरा का थाना बारादरी में राजीनामा हो गया था। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -