जालंधर,वरुण/हर्षः टैगोर नगर से बीते दिन सास-बहू में भारी हंगामा देखने को मिला था। जहां महिला अपने बच्चे को लेकर के लिए पति के घर आई थी। इस दौरान महिला ने सास पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं सास ने भी अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए थे। आज महिला पति अपने परिवार के साथ सीपी दफ्तर में उसकी शिकायत देने के लिए पहुंच गया है। महिला के पति ने गुलशन पर आरोप लगाए है। पीड़ित का कहना हैकि वह अपने आप को विधायक के पीए का करीबी बताता है। जो उसकी पत्नी के साथ रहता है और उसे झगड़े को लेकर शह दे रहा है। पीड़ित ने अपनी पत्नी की फोटो मीडिया को भी दिखाई है। जिसमें उसने अपनी पत्नी पर किसी और के साथ नाजायज संबंध के आरोप लगाए है।
पीड़ित ने कहा कि आज वह सीपी दफ्तर में इंसाफ की मांग की है और कहा हैकि वह प्रशासन से मांग करते है कि वह अपने बच्चे को अपने पास रखना चाहता है। वहीं जस्सी, धीना और गुलशन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर उसे और उसके परिवार को कुछ जानमानी का नुकसान होता है तो यह लोग उसके जिम्मेदार होंगे। वहीं शिव सेना नेता भी घटना स्थल पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद लड़का उनके पास इंसाफ की गुहार लगाने के लिए आया था। जिसके बाद उसे इंसाफ दिलवाने के लिए सीपी दफ्तर पहुंचे है। बता दें कि बीते दिन महिला अपने बच्चे से मिलने के लिए 4 महीने बाद घर आई थी। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए थे कि उसकी सास ने धक्के मारकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिस दौरान वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला था। वहीं सास ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए थे कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है।