Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः 2 पक्षों की लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से...

जालंधरः 2 पक्षों की लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गोराया में घर के पास दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति दोनों में हो रहे झगड़े को छुड़वाने के लिए गया। जिसके बाद एक युवक ने कसी से उस हमला कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के सिर पर टांके लगे है, जबकि शरीर पर गंभीर चोटे आई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राज क्लेर पुत्र गुरमेल राम निवासी चचारारी (गोराया) ने बताया कि वह दो पक्षों में हो रही झड़प के दौरान दोनों को छुड़वाने गया था। 

इस दौरान साथ के ही गांव के युवक ने उस पर कसी से हमला कर दिया। इस घटना के दौरान उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटे आई है। पीड़ित ने उक्त युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नशे का आदी है। वह तेजधार हथियार लेकर सरेआम घूमता रहता है। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि हमलावार ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए और उक्त युवक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -