जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब पुलिस के साथ-साथ पैरामिलट्री फोर्स तैनात है। लेकिन इसके बावजूद मकसूदा थाना के अधीन आते गांव अमानतपुर में प्रवासी मजदूर द्वारा प्रवासी मजदूर का दिन-दिहाड़े मर्डर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पासवान पुत्र मासी पासवान बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पार्थ पासवान लुक प्लांट गांव अमानतपुर में काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात उसका एक अन्य प्रवासी व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसी दौरान दूसरे प्रवासी ने पासवान की गला दबा कर हत्या कर दी और उसके चेहरे पर छोटे-छोटे निशान थे। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

67
जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -