जालंधर, ENS: महानगर में लुटेरों का आतक जारी है। आए दिन लुटेरे तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदातें कर रहे। हालात यह हो गए है कि लोगों के देर रात या जल्दी सुबह घर से बाहर निकलना ही बंद कर किया बुधवार सुबह से देर रात एक ही रोड पर लुटेरों ने दो बारदातों को अंजाम दिया। पहली वारदात सुबह छह बजे के करीब गुलाब देवी रोड गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई और दूसरी बारदात गुलाब देवी रोड नहर के पास बापू लाभ सिंह नगर हुई। देर रात 11 बजे के करीब काम खत्म करके घर वापिस लौट रहे व्यक्ति को बाइक सवार दो लुटेरों ने रोककर लूटने की कोशिश की लेकिन व्यक्ति लुटेरे के साथ अकेला भिड़ गया। लड़ाई के दौरान शोर सुनकर लोग लोगों को इकट्ठे होते देख लुटेरे तेजधार हथियार छोड़कर भाग गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच गई। बापू लाभ सिंह नगर के रहने वाले राम नरेश ने बताया वह किसान मंड में फ्रूट का काम खत्म करके घर लौट रहा था कि बाइक सवार लुटेरों ने पहले उसे गुलाब अस्पताल के पास रोकने की कोशिश की वह नही रूका बाद में लुटेरों ने उसका पीछा कर उसे तेजधार हथियार दिखाकर नहर के पास रोक लिया। राम नरेश ने बताया कि वह लुटेरों को देखकर डरा नहीं उनके साथ भिड़ गया और लड़ाई के दौरान शोर सुनकर लोग जो घर से बाहर निकलने लगे तो लुटेरे अपने तेजधार हथियार छोड़कर वहां से भाग गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। पहले थाना दो की पीसीआर टीम पहुंची और बाद में थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।