जालंधर, ENS: पठानकोट से जालंधर हाईवे पर गांव कानपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की ट्रक चालक बाइक सवार दंपति को दूर तक घसीटता हुआ लेकर काफी दूर तक लेकर चला गया। जिससे हादसे के दौरान महिला का शरीर के दो टुकड़े हो गए और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। घटना संबंधित पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दंपति भूलत्थ से जालंधर की ओर आ रहे थे। जब यह हादसा हुआ तो महिला के मौके पर ही दो टुकड़े हो गए और उसके पति को भी गंभीर चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
एक्सीडेंट के बाद ट्रक बीच सड़क में खड़ा हो गया, जिसके कारण काफी दूर तक लंबा जाम लग गया और दंपति के पास से कोई भी पहचान पत्र न मिलने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है और मौके पर पहुँची पुलिस जाँच में जुट गई है।
बता दें कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक ओवरलोड छोटा हाथी को पिछे से आ रहे ट्रक ने साइमारी जिसकी वजह से छोटा हाथी डिवाइडर से टकरा गया है। जिस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
