जालंधर/एएनएस: मॉडल टाउन में एक युवक ने कार से 4 गाड़ियों को टक्कर मारी। युवक कार ने अपनी कार में काले शीशे लगाए हुए थे। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन के पोस्ट ऑफिस के पास उसने पहले तीन गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर उसके बाद एक एक्टिवा चला रही लड़की को भी टक्कर मारी। इस दौरान युवक अपनी कार में ऊंची आवाज करके गाने चला रहा था।
जैसे ही पीसीआर की टीम और 6 नंबर थाने की पुलिस अधिकारियों को इसका पता चला, वह तुरंत उस युवक की कार का पीछा करने लगे और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बार युवक पुलिस वालों के साथ बहसबाज़ी करने लगा और बड़े अधिकारियों के साथ जान-पहचान होने का हवाला देते हुए, उन्हें डराने की धमकियां भी दीं। पुलिस अभी इस मामले की जांच चल रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।