Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर: 16 वर्षीय युवती के गैंग रेप मामले मे 8 आरोपी गिरफ्तार...

जालंधर: 16 वर्षीय युवती के गैंग रेप मामले मे 8 आरोपी गिरफ्तार , देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ENS) : देहात पुलिस ने नकोदर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया  है। एसपी जसरूप कौर बाठ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मुक्तसर साहिब, मलोट से पीड़ित नाबालिग माथा टेकने नकोदर आई थी। इस दौरान उक्त आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शुक्रवार रात 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उक्त आरोपियों ने गैंगरेप किया था। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। पुलिस ने बच्ची का नकोदर के सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया और जांच के लिए डीएसपी नकोदर कुलविंदर सिंह विर्क भी मौके पर पहुंच गए थे।

श्री मुक्तसर साहिब की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते दिन वह नकोदर में स्थित एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए आई थी। टाइम ज्यादा होने के कारण वह जालंधर की एक धर्मशाला में रुकने के लिए चली गई। जहा उसे करन निवासी सुंदर नगर, नकोदर अपने साथ कमरा दिलाने के लिए ले गया।करन के साथ उसका एक दोस्त पवन भी था। 

दोनों बाइक पर जालंधर रोड पर स्थित सियाणीवाल गेट के पास बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश लगे। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी बच्ची को नकोदर सब्जी मंडी के पास छोड़ गए। बच्ची दोबारा किसी तरह डेरे पहुंच गई। जहा उसे मुकेश कुमार यादव वासी सुंदर नगर नकोदर ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर शंकर नहर के किनारे ले गया।

जहां मुकेश यादव ने अपने साथी नवनीत सिंह, चंदन और विकराल राज वासी आजाद नगर और रहमानपुरा के रहने वाले मुकेश व विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले अजय कुमार को भी बुला लिया और नाबालिग से रेप किया । पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -