HomePunjabAmritsarजालंधरः हथियारों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः हथियारों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात में एसएसपी मुखविंदर भुल्लर के आदेशों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में थाना लांबड़ा की पुलिस ने 5 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि थाना लांबड़ा की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 तेजधार हथियार, 2 दोपहिया वाहन और 13 मोबाइल बरामद किए है। डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि थाना लांबड़ा के इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार अड्डा धालीवाल कादियां के पास नाके पर मौजूद थे।

जहां उन्हें दिनेश कुमार ने शिकायत दी कि वह अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर गांव जा रहा था। उसी दौरान 2 गाड़ियों पर सवार होकर 5 व्यक्ति आए और उसका फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना लांबड़ा के प्रभारी जतिंदर कुमार की टीम ने जांच के दौरान आरोपी की जांच शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कुमार निवासी नाहला कालोनी, जयवीर निवासी दाखला, लवप्रीत सिंह निवासी गुरुनानक मोहल्ला, नीखिल निवासी, कोटसद्दीक और वंश निवासी कोटसद्दीक के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी मोहित को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएंगा ताकि पूछताछ दौरान और भी कई खुलासे हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -