जालंधर,ENS: थाना लाबडां की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सतवीर सिंह निवासी गांव गदोवाली, थाना लाबडां और बलकार सिंह निवासी गांव बडालां, लाबडां के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर सतवीर और बलकार सिंह को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 130 ग्राम अफ़ीम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह सीआईए स्टाफ की टीम नाकेबंदी के दौरान 120 फुटी रोड के पास मौजूद थी, जहां उन्होंने स्विफ्ट कार चालक को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो गाड़ी से 300 ग्राम अफ़ीम और 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गाड़ी चला रहे युवक भवजोत सिंह निवासी गांव धोगडी और साथ बैठे विकास निवासी गाँव कामपूरी आबादी थाना मक़सूदा से पूछताछ कर रही थी कि उसी दौरान बबरीक चौक से आ रही गाड़ी को उनकी टीम के रूककर जब उसकी तलाशी ली तो गाड़ी चला रहे जगरूप सिंह निवासी समसतपुर थाना मक़सूदा और साथ बैठे सरबजीत सिंह निवासी गांव जामा राए थाना गोविंदवाल की गाड़ी से उनकी टीम को 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
