जालंधरः वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रगवीर सिंह उर्फ़ लल्ली पुत्र किरपाल सिंह निवासी तेज मोहन नगर, करण कुमार उर्फ़ बिल्ला पुत्र राज कुमार निवासी बस्ती शेख और माणिक डाकिया के रूप में हुई है।
डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया की ए़डीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल और एसीपी परमजीत सिंह कि निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार और उनकी टीम ने नाका बंदी के दौरान 40 क्वार्टर के पास मौजूद थे इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रुकवा कर जब तलाशी ली तो कार चालक रगवीर के कब्ज़े से 100 ग्राम हेरोइन साथ वाली सीट पर बैठे करण कुमार से 150 ग्राम और माणिक डाकिआ से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।