HomePunjabAmritsarजालंधर : हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार

जालंधर : हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर : एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने तीन नशा तस्करों को दबोचकर उनके के कब्जे से सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गाँव छोकरा, तरुण कुमार उर्फ तानी और अमरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव मडीं थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के नाकेबंदी व गशत के दौरान सूर्य इन्कलेव के पास मौजूद थी,

जहां उन्हें इंडियन आयल सर्विस लाइन की तरफ आ रही महिंद्रा कार में सवार तीन नौजवानों को रोक कर तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आरोपित सुखदीप सिंह के परिवारिक सदस्य विदेश में रहते और वह अकेला अपने गांव में रहता है और वह बुरी संगत में पड़ गया था, जिसके कारण वह नशे का आदी हो गया था और नशे की पूर्ति के लिए नशे की सप्लाई करने लग पड़ा था।

वहीं दूसरी ओर थाना छह की पुलिस ने हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सी निवासी मिठापुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गीन पार्क के पास मौजूद थे, जहां उन्हें डैरीया चौक की तरफ से पैदत आता युवक पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे, जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -