जालंधर/हर्ष कुमारः थाना नकोदर की पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी के मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी नकोदर, गगनदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र जसपाल सिंह और साहिल उर्फ बाबा पुत्र सुखविंदर राम निवासी गुरु नानक पुरा नकोदर के रूप में हुई है। डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि थाना नकोदर टीम के एएसआई रणजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मलसीया रोड के पास में मौजूद थे।
उसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार तीन युवक जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा दिया, जिन्होंने पुलिस को देख वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने काबू कर उनसे पूछताछ करनी शुरू की। इस दौरान पता चला आरोपियों के पास चोरी की मोटरसाइकिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 379/411/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
