जालंधर, ENS: थाना गोरायां की पुलिस ने लड़ाई झगड़े की वीडियो इंटरनेट पर डालने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक सरोंय निवासी गांव सरगुंदी थाना गोरायां, रणवीर सिंह निवासी गांव ढीढसा गोरायां और गुरूमुख सिंह उर्फ मुखा निवासी पत्ती शोंकरा पांसला नूरमहल के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुरिंदरपाल पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बस अड्डा गोराया पर मौजूद थे, तभी आरोपी गुरूमुख सिंह को अवैध रिवाल्वर प्वाइंट 32 और जिदां रौंद के साथ काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जालंधरः लड़ाई झगडे के मामले में 3 गिरफ्तार
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -