पंजाब,(जालंधर) ENS: पुलिस ने अफीम सहित तस्करों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना आदमपुर की पुलिस ने एक्टिवा सवार दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ काका निवासी होशियारपुर और सुखदेव सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है।
डीएसपी आदमपुर सुमित सूद ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अलावलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1500- 1500 ग्राम के 2 अफीम के लिफाफे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ काका ने कबूल किया कि उक्त गिरोह का सरगना उसका भाई होशियारपुर निवासी दीपक नाभा जेल से में बैठ कर इसको चला रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेल में बैठे इनके सरगना के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाही की जा रही है।