Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे स्कूल में 2 छात्र झुलसे

जालंधरः लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे स्कूल में 2 छात्र झुलसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: शाहकोट के गांव बाजवा कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लैब का सामान शिफ्ट करवाने के दौरान एसिड से 2 छात्र झुलस गए। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में टीचर बच्चों से सांइंस लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे थे। इसी दौरान एक तेजाब की बोतल में धमाका हो गया और वह फट गई। बोतल फटने के बाद तेजाब 2 छात्रों पर जा गिरा। दोनों छात्रों को शिक्षकों ने तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों छात्रों की हालत खतरे से बाहर है।

इस बीच सिविल अस्पताल शाहकोट में पहुंचे छात्रों के पेरेंट्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही क्यों घटित होती हैं। यदि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद हैं तो फिर लैब के सामान पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में छात्रों से क्यों शिफ्ट करवाया जा रहा था। पेरेंट्स ने कहा कि वह अपने बच्चों के स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं न कि लेबर करवाने के लिए। वह इस तेजाब कांड तो लेकर अध्यापकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। वह इस मामले मे पुलिस थाने में बच्चों के बयान दर्ज करवा कर केस करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -