जालंधर, वरुण/हर्ष : देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने नशे की सप्लाई देने जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 170 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान चरणजीत सिंह निवासी तरनतारन रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस कप्तान मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली की टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान हाईवे अमृतसर रोड पर मौजूद थे।

जहां उन्हें अमृतसर साइड लिंक रोड से मोटरसाइकिल सवार आ रहा नौजवान पुलिस को देखकर अपनी जेब से लिफ़ाफ़ा फेक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोका कर फेंके हुए लिफ़ाफ़े की तलाशी ली तो उसमें से उन्हें 170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहा देने जा रहा था।
इसी तरह थाना शाहकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 14 अवैध बोतलें शराब की बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान बलकार सिंह निवासी गांव शेर सिंह शाहकोट के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सोहन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव टुट शेर में गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर आरोपी बलकार सिंह को दबोच कर उसके कब्जे से 14 अवैध बोतलें शराब की बरामद कर आरोपी के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
