जालंधर, वरुण/हर्षः देहात पुलिस ने दो अफीम और अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना नूर महल की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान रमन कुमार निवासी गांव गुमटाली थाना बिलगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई दलजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रमन के घर रेड कर उसके कब्जे से 24 बोतलें अवैध शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर थाना शाहकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 500 ग्राम अफ़ीम बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ़ बग्गा निवासी जोधेवाल बस्ती, लुधियाना के रूप में हुई है। प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई कृपाल सिंह ने आरोपी गुरमेल सिंह को दानेवाल के पास से गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम अफ़ीम बरामद कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
