Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः 200 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार 

जालंधरः 200 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव कल्याणपुर थाना लाबडां और तजिंदर पाल उर्फ सन्नी निवासी गांव सकरपुर थाना नकोदर के रूप में हुई है।

सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान नकोदर से होते हुए शंकर गांव की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में बाइक सवार दो युवक पुलिस पार्टी को देख कर वहां से भागने लगे तो वह नीचे गिर पड़े, जिन्हें सीआईए स्टाफ की टीम के एएसआई नवदीप सिंह ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि यह दोनों हेरोइन की सप्लाई कहां से लेकर आए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -