HomePunjabJalandharJalandhar News : 2 एक्टिवा की भीषण टक्कर, 5 गंभीर घायल

Jalandhar News : 2 एक्टिवा की भीषण टक्कर, 5 गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ens :  2 एक्टिवा की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा नंदनपुर रोड अशोक नगर मोड के पास हुआ। जहां 2 एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस हादसे में एक युवक गंभीर घायल होने के कारण बेहोश हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल दाखिल करवाया। जानकारी के अनुसार प्रिंस अपने साथी के साथ एक्टिवा पर जा रहा था कि सामने से आ रही दूसरी एक्टिवा के साथ उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। दूसरी एक्टिवा पर कार्तिक, गुरी और राजू सवार थे।

इस दौरान एक युवक बेहोश भी हो गया जिसको गंभीर चोटें आई है और अन्य 4 युवक भी गंभीर घायल हुए है। हादसे में दोनों एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ युवकों ने ज्यादा शराब पी हुई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -