जालंंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुजरात सिंह निवासी गांव भट्टे थाना कोतवाली जिला कपूरथला के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान राज नगर नहर के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने कपूरथला साइड से आ रहे एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोककर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की।
आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले दस एनडीपीएस एक्ट मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। ताकि ये पता चल सके कि उसके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है।