जयपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट का शैड्यूल एक बार फिर से गड़बड़ा चुका है। रविवार को जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट को आखिरी समय पर रीशैड्यूल कर दिया गया है। दुबई की फ्लाइट निर्धारित समय से 8 घंटे लेट उड़ान भरेगी। वहीं तकनीकी परेशानी के चलते जयपुर आने वाली फ्लाइट 8 घंटे की देरी से चल रही है। ये फ्लाइट वापिस जयपुर से दुबई जाती है इसलिए जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो रहे हैं।
दुबई के लिए भरनी थी उड़ान
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 57 को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। इसके बाद फ्लाइट को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर दुबई में पहुंचना था लेकिन इनकमिंग एयर क्राफ्ट के कारण से स्पाइसजेट एयरलाइंस ने आखिरी समय पर दुबई फ्लाइट को रिशैड्यूल किया और इसके बाद अब SG – 57 अपने निर्धारित समय से 8 घंटे 30 मिनट लेट शाम 6 बजे पर दुबई के लिए उड़ान भरेगी।
ये फ्लाइट भी चल रही है लेट
ऐसे ही दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG-58 भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है। SG – 58 को अल सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन तकनीकी कारणों के कारण से यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 8 घंटे 20 मिनट लेट दोपहर 12 बजे के लिए रवाना हुई है। इसके बाद अब वह फ्लाइट शाम 4 बजकर 45 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। स्पाइसजेट एयरलाइंस के द्वारा आखिरी समय पर फ्लाइट शैड्यूल में किए गए बदलाव के कारण अब पैसेंजर्क को परेशान भी होना पड़ रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई के लिए उड़ान भरने वाला पैसेंजर जहां सुबह 7 बजे ही पहुंचना शुरु हो गए थे।