Punjab Govt
HomeHimachalजयराम ठाकुर ने डॉ बिंदल के साथ नूरपुर से चंबा के लिए...

जयराम ठाकुर ने डॉ बिंदल के साथ नूरपुर से चंबा के लिए भाजपा ने रवाना की राहत सामग्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीजेपी जन सेवा को समर्पित पार्टी, हमे वरिष्ठों से विरासत में मिला है सेवा भाव: जयराम ठाकुर

मदद को लेकर राजनीति के बजाय राहत नीति पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 

आपदा के समय भाजपा के अलावा कोई राजनीतिक दल दूर-दूर तक नजर नहीं आता

आपदा प्रभावितों के लिए आर्थिक सहयोग और राहत सामग्री देने वाले मुख्यमंत्रियों का आभार

ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नूरपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अब राजनीति की बजाय आपदा प्रभावितों की राहत नीति पर ध्यान देना चाहिए। बहुत समय बीत चुका है। लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। प्रदेश के संसाधनों का भी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को लोगों को राहत पहुंचाने के लिए काम करने की आवश्यकता है न की राजनीतिक बयान बाजी करने की। उन्होंने कहा कि आपदा की वजह से प्रदेश का बड़ा हिस्सा प्रभावित है और ज्यादातर हिस्सों में जो भी सुविधा लोगों को मिल रही हैं वह अस्थाई हैं। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अस्थाई रूप से बहाल की गई है। जिसकी वजह से आने वाले समय में लोगों को और कठिनाइयों का सामना करना होगा। आपदा प्रभावित ज्यादातर क्षेत्र सर्दियों के मौसम में हिमाच्छादित रहते हैं। इसलिए वहां पर बर्फ पड़ने के पहले ही सुविधाओं को स्थाई तौर पर बहाल करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल दौरा कर हिमाचलियों के दर्द को समझने और तत्काल 1500 करोड रुपए की आर्थिक सहायता करने लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के कोने–कोने से भाजपा की प्रदेश इकाइयां आपदा प्रभावित क्षेत्रों को राहत सामग्री भेज रहीं है। मानसून के आरंभ में ही जब मंडी जिला में आपदा आई तब भी भारतीय जनता पार्टी आपदा प्रभावितों के साथ परिवार की तरह खड़ी रही। भारतीय जनता पार्टी और हमारे कार्यकर्ता तन मन धन से आपदा प्रभावितों की सेवा में जुटे रहे।  भारतीय जनता पार्टी के एक-एक मंडल ने आपदा प्रभावितों के लिए हर जरूरी सामान और आर्थिक सहायता एकत्र करके लोगों तक पहुंचाई है। अभी भी हजारों की संख्या में आपदा राहत किट्स आ रही है और भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें आपदा प्रभावितों के घर–घर तक पहुंचा रहे है। किसी और पार्टी का कार्यकर्ता इस आपदा में कहीं नजर नहीं आया। देशवासियों का सेवा भाव हमें अपने वरिष्ठ नेताओं से विरासत में मिला है। मानसून की शुरुआत में ही मंडी जिला में जब आपदा आई तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तीस- तीस किलो का वजन पीठ पर लेकर दस–दस किमी तक चले और लोगों के घरों में राशन पहुंचाया। आज भी हर आपदा प्रभावित के साथ भारतीय जनता पार्टी चट्टान की तरह खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

 सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर दी बधाई 

जय राम ठाकुर ने उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को प्रचंड  विजय  की शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा कि यह जीत एनडीए के विकास और नीतियों की जीत है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार्दिक बधाई के पात्र हैं।  उन्होंने कहा कि बीच- बीच में हमें इम्तेहान देने पड़ते हैं। हम उसे देते हैं और उसमें अच्छी तरह से पास भी होते हैं। बीते कल उप राष्ट्रपति का चुनाव हुआ। जिसमें एनडीए के प्रत्याशी सीपी  राधाकृष्णन को 452 और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को 300 वोट मिले।

 चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना किया राहत सामग्री से भरे ट्रक 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ देश भर से भेजी गई राहत सामग्री को नूरपुर से जिला चंबा के आपदा परवल क्षेत्र के लिए रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ विपिन परमार, डॉ हंसराज, रणवीर सिंह निक्का, डीएस ठाकुर, डॉ जनक राज, राकेश पठानिया, बिक्रम जरयाल समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 आपदा प्रभावितों के लिए आर्थिक सहयोग और राहत सामग्री देने वाले मुख्यमंत्रियों का आभार 

नेता प्रतिपक्ष ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा  सरमा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा का हिमाचल प्रदेश को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राहत राशि के साथ ही आपदा राहत सामग्री भी भारी मात्रा में प्रभावितों के लिएभेजी है। जो हम हर प्रभावित तक पहुंचाएंगे। आपदा के समय प्रदेश के साथ खड़े होने के लिए उन्होंने सभी महानुभावों को प्रदेश की तरफ से धन्यवाद दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -