Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsदूल्हे को शराब पीकर पहुंचना पड़ा महंगा, टूटी शादी, बनाया बंधक, देखें...

दूल्हे को शराब पीकर पहुंचना पड़ा महंगा, टूटी शादी, बनाया बंधक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शादी के मौके पर शराब का नशा करना दूल्हे और उसके पिता को महंगा पड़ गया। दरअसल, दूल्हा पूजा पर लड़खड़ाने लगा। यह ​​​देखकर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह गांव में नाराज ग्रामीणों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया, जिससे शादी की रस्में अधूरी रह गईं। इसके बाद मौके पर पहुंचे पट्टी के सीओ आनंद कुमार ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की। बताया जा रहा हैकि सुबह कई घंटे तक पंचायत चली, लेकिन बात नहीं बनी। दूल्हे ने लड़की के घरवालों को 95 हजार रुपए दिए।

इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने बारात को छोड़ा। दूल्हे ने कहा कि थोड़ी सी ड्रिंक कर ली थी, इसलिए मैटर हो गया। शादी टूट गई और कोई बात नहीं है। घटना कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह गांव की है। बक्शीडीह गांव के रहने वाले संजय ने बेटी की शादी करनपुर खुजी गांव निवासी अनीश के साथ तय की थी। तय तिथि के अनुसार, शाम बारात बाजे-गाजे के साथ संजय के दरवाजे पर पहुंची। दूल्हे ने शराब पी रखी थी। द्वारचार के दौरान हंगामा करने लगा। पहले तो बाराती और घराती ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को राजी नहीं हुआ। यह बात दुल्हन को पता चल गई। दुल्हन ने आकर देखा तो दूल्हा लड़खड़ाकर चल रहा था।

उसे देखते ही लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। शादी करवाने को लेकर रात में काफी देर तक हंगामा हुआ। हंगामा शांत होने पर ग्रामीणों-रिश्तेदारों ने बारातियों को भोजन करवाया। इसके बाद दूल्हे अनीश, उसके पिता जीतलाल और बारातियों को बंधक बना लिया। बारातियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत शुरू हुई। लड़की पक्ष ने कहा- शादी में खर्च हुए रुपए मिलने के बाद ही दूल्हे और उसके पिता को रिहा करेंगे।

दोपहर तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच पंचायत चली। दोपहर तीन बजे के करीब पंचायत में दूल्हे के परिवार ने लड़की के परिवार को 95 हजार रुपए दिए। इसके बाद दूल्हे और उसके पिता को ग्रामीणों ने छोड़ा। दूल्हे के पिता जीत लाल ने बताया, ‘हम बारात लेकर आए थे। हमारी गाड़ी पीछे थी। दूल्हे की गाड़ी आगे थी। हमें नहीं पता कि बेटे ने कब शराब पी ली। बस इसी के चलते पूरा मामला गड़बड़ा गया। 95 हजार रुपए लड़की पक्ष को देकर मामला खत्म कर लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -