Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबी गायक रणजीत बावा और कंवर ग्रेवाल के घर दूसरे दिन IT...

पंजाबी गायक रणजीत बावा और कंवर ग्रेवाल के घर दूसरे दिन IT Department की रेड जारी, देखें तस्वीरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा के घर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। इनकम टैक्स विभाग की टीमें दोनों गायकों के घरों पर एक साथ पहुंची थी।

खासबात है कि यह दोनों ही गायक किसान आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय थे। रेड के दौरान दोनों गायकों का कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि दोनों के कुछ करीबी रिश्तेदार सामने आए हैं, जिन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों पर दोनों गायकों कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा को बदनाम करने के आरोप लगाए हैं।

बता देंकि सोमवार से ही इनकम टैक्स विभाग की एक टीम रणजीत बावा के बटाला स्थित घर, पुश्तैनी घर और चंडीगढ़ स्थित घर व ऑफिस में कार्रवाई कर रही है। यहां भी विभाग द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और रिकार्ड कब्जे में लिया जा रहा है। इस दौरान किसी को अंदर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।

रणजीत बावा के पीए व दोस्त डिप्टी वोहरा के घर पर इनकम टैक्स की टीमों ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार, डिप्टी वोहरा ही रणजीत बावा के पैसों का सारा रिकार्ड रखता है। जिसके चलते इनकम टैक्स विभाग ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर रखी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -