Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधर-अमृतसर फ्लाईओवर पर बने गड्ढो को लेकर उठा मुद्दा, देखें वीडियो

जालंधर-अमृतसर फ्लाईओवर पर बने गड्ढो को लेकर उठा मुद्दा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जल्द ठेकेदारों पर होंगी कार्रवाई

अमृतसरः जिले में एनएचआई के तहत बन रहे राष्ट्रीय फ्लाईओवरों की स्थिति और बंद पड़े कार्यों को लेकर समाजसेवी मनदीप सिंह दोसांझ ने अमृतसर के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। मनदीप दोसांझ ने बताया कि वे पंजाब के विभिन्न स्थानों पर फ्लाईओवरों के बंद पड़े काम और बार-बार टूट-फूट को लेकर सरकार और एनएचआईएआई को हमेशा जागरूक करते रहे हैं। डबरुजी वाला फ्लाईओवर कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है, डेढ़ महीने में तीन से चार बार उसका पेचवर्क हो चुका है। वहां रोज़ाना ही गड्ढे बनने लगते हैं और ये हादसों का कारण बनते हैं।

https://youtu.be/U2sTh1yY3bU

जब उन्होंने इस बारे में विधायक जीवनजोत कौर को बताया तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि इन फ्लाईओवरों का पेचवर्क हो रहा है। अमृतसर में लगभग तीन से चार फ्लाईओवर का काम बंद है। मनदीप सिंह ने अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला को भी जानकारी दे दी गई है। इसके बाद औजला ने भरोसा दिलाया कि इन फ्लाईओवरों का काम करवाने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलंधर से अमृतसर साहिब जाते हुए रास्ते में बने विभिन्न फ्लाईओवरों की बार-बार मरम्मत के बाद भी टूट-फूट होती रहती है। एनएचआई को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इसका उचित समाधान नहीं किया जाता।

मरम्मत की जाती है लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से खराब हालत हो जाती है। जिन ठेकेदारों को फ्लाईओवरों के ठेके मिले हैं, वे लापरवाही या खराब सामग्री का उपयोग करते हैं और फ्लाईओवर की मुरम्मत के बाद एक महीना भी नहीं गुजरता कि फिर खराब हो जाते हैं। अमृतसर साहिब के सभी विधायकों को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए और जांच करानी चाहिए कि ठेकेदार इसे ठीक ढंग से क्यों नहीं कर रहे। रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, कई लोगों की जान जा चुकी है और और भी कीमती जानें न जाएं, इस संबंध में उन्होंने यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में आम जनता की समस्याओं को हल कराने के लिए हमारी एनजीओ की ओर से अमृतसर साहिब में संदीप सिंह को अध्यक्ष और वनीत मेहरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -