Punjab Govt AD
HomeInternationalIsrael ने तोड़ा सीजफायर, कर दिया हमास पर हमला, ट्रंप के शांति...

Israel ने तोड़ा सीजफायर, कर दिया हमास पर हमला, ट्रंप के शांति समझौते पर फिरा पानी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा करवाया गया गाजा शांति समझौता फिर से फेल हो गया है। इजरायल ने एक बार फिर से गाजा पर एयरस्ट्राइक कर डाली है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर धमाकेदार हमला करने का आदेश दिया था। उन्होंने यह कदम हमास के बार-बार अटैक करने के कारण से उठाया है। ट्रंप ने दुनिया के कई बड़े नेताओं के सामने दोनों देशों में शांति समझौता करवाया था लेकिन अब इस समझौता की धज्जियां उड़ गई हैं।

दोनों देशों का शांति समझौता टूटा

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली हमले में अभी तक 33 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। रक्षा मंत्री इजरायल काट्स ने हमास पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कहा है कि उसने इजरायली सैनिकों पर हमला कर दिया और जान गवां चुके बंधकों को लौटाने की शर्त का उल्लंघन भी किया है। वहीं दूसरी ओर हमास ने यह दावा किया है कि उसने किसी भी तरह का हमला नहीं किया और न ही कोई शांति समझौता तोड़ा है।

हमास पर निकला नेतन्याहू का गुस्सा

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का अब पारा बढ़ गया है। उन्होंने हमास पर गुस्सा निकालते हुए कहा है कि उसने सीजफायर तोड़ दिया है। हमास ट्रंप के शांति समझौते के अनुसार, नहीं चल रहा है। उसने पहले इजरायली बंधकों को लौटाने से इंकार किया और फिर सवाल किया तो बहाना बनाने लग गया।

ट्रंप के समझौते पर फिरा पानी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने काफी कोशिशों के बाद इजरायल और हमास के बीच में शांति समझौता करवाया था लेकिन अब उनकी इन कोशिशों पर पानी फिर चुका है। इजरायल ने हमास पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी ओर हमास ने इससे इंकार कर दिया है। ट्रंप ने शांति समझौता करवाने के लइए 10 पॉइंट्स रखे थे। इसमें बंधकों को छोड़ने की बात भी कही थी परंतु अब यह प्लान पूरी तरह से लागू होता दिख नहीं रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -