पलटवार में मिलिट्री हेलीकॉप्टर हुआ Crash
तेहरानः इजरायल-अमेरिका और Iran में जारी युद्ध के बीच आज तनाव और ज्यादा बढ़ गया क्योंकि ईरानी मिसाइलों ने Israel के प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर को निशाना बनाया है। इजरायल ने इसका कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। इजरायली सेना का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने काम किया लेकिन अराद में मिसाइल को हवा में नहीं रोक पाए। प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन के मुताबिक, सेना इस घटना की जांच कर रही है, लेकिन यह किसी अलग या विशेष तरह की मिसाइल का मामला नहीं है। इधर कुवैत का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। Iran ने Israel के मेन न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास 2 इलाकों पर हमला किया है, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं।
View this post on Instagram
यह हमला साउथ इजरायली शहर अराद के पास हुआ, जो प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास स्थित है। हमले के बाद इजरायल की रेस्क्यू सर्विस तुरंत मौके पर पहुंचीं और लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। इस अटैक में कई इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है। मौके पर दर्जनों फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिसकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे नजर आए। इधर जंग के दौरान कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इजरायल के सोरोका अस्पताल के अनुसार शनिवार की रात दक्षिणी इज़रायल पर हुए ईरानी मिसाइल हमलों में 175 इज़राइली घायल हो गए। अराद में हुए हमले में 115 लोग घायल हुए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है और 31 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 18 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं दिमोना में हुए हमले में 60 लोग घायल हुए, जिनमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है जिसकी सर्जरी हुई और एक 20 वर्षीय युवक मामूली रूप से घायल हुआ। ईरान के मिसाइल हमले एक बार फिर इज़रायल भर में नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
