नई दिल्लीः ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग को 31 दिन हो गए हैं, लेकिन जंग अभी तक जारी है। हाइफा की तेल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक किया है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। ईरान ने इजरायल के हाइफा पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। दूसरी ओर ताबड़तोड़ हमले के बाद आज इजरायल के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हाइफा की तेल रिफाइनरियों में उत्पादन सुविधाओं को कोई नुकसान नहीं, ईंधन आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की मृत्यु की पुष्टि की है।
पिछले हफ्ते इजरायली रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि तंगसिरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इजरायली सेना द्वारा किए गए एक सटीक और घातक अभियान में मारे गए थे। सीजफायर के लिए अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे के सामने कड़ी शर्तें रखी हैं। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ऐलान किया है कि दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हैं। डार ने बताया कि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच वार्ता कराने जा रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमने क्षेत्र में युद्ध को जल्द और स्थायी रूप से खत्म करने के मुमकिन तरीकों पर बातचीत की।
हम इस बात पर सहमत हुए कि ये युद्ध किसी के पक्ष में नहीं है और इससे सिर्फ मौतें और विनाश ही होगा। इस चुनौती से भरे समय में मुस्लिम उम्माह की एकता बहुत जरूरी है।’ एक तरफ पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता कराने के दावे कर रहा है। दूसरी तरफ, तेहरान में हमले जारी हैं और बुनियादी ढांचे पर हमलों के बाद कुछ हिस्सों में बिजली काट दी गई है। ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी की मृत्यु की पुष्टि की है। पिछले हफ्ते इजरायली रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि तंगसिरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इजरायली सेना द्वारा किए गए एक सटीक और घातक अभियान में मारे गए थे।