IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कुछ ही घंटों में होने जा रहा है, लेकिन इस बार दर्शकों के लिए एक बड़ा बदलाव है। पिछले सीजनों के उलट, अब मोबाइल पर मैच देखना पूरी तरह मुफ्त नहीं रहा। डिजिटल स्ट्रीमिंग के नियम बदल चुके हैं और दर्शकों को अब इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग के इस बदलाव की वजह मीडिया राइट्स और प्लेटफॉर्म के मर्जर को माना जा रहा है। पहले फ्री स्ट्रीमिंग से दर्शकों की संख्या बढ़ी, लेकिन अब कंपनियां इसे रेवेन्यू मॉडल में बदल रही हैं।
टीवी पर कैसे देखें?
अगर आप मोबाइल के बजाय टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो आप सीधे Star Sports चैनल पर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अपने केबल या DTH ऑपरेटर का शुल्क देना होगा।
मोबाइल पर कहां देखें मैच?
इस साल IPL 2026 के सभी लाइव मुकाबले JioHotstar ऐप पर स्ट्रीम किए जाएंगे। पहले जहां जियो सिनेमा पर मैच मुफ्त उपलब्ध थे, वहीं अब नई व्यवस्था में सब्सक्रिप्शन जरूरी हो गया है।
क्या हैं सब्सक्रिप्शन प्लान?
JioHotstar ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्लान पेश किए हैं:
मोबाइल प्लान-
– 3 महीने: 149 रुपए
– 1 साल: 499 रुपए
– एक समय में सिर्फ एक मोबाइल पर स्ट्रीमिंग
सुपर प्लान
– 3 महीने: 299 रुपए
– 1 साल: 899 रुपए
– एक साथ दो डिवाइस (मोबाइल/टीवी/लैपटॉप)
प्रीमियम प्लान-
– 1 महीना: 299 रुपए
– 1 साल: 1499 रुपए
– एक साथ चार डिवाइस + 4K क्वालिटी
फ्री में देखने का तरीका?
पूरी तरह फ्री तो नहीं, लेकिन कुछ यूजर्स के लिए राहत जरूर है। अगर आपके पास जियो सिम है और आप 349 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं, तो आपको JioHotstar का सब्सक्रिप्शन बिना अलग से पैसे दिए मिल सकता है।
