ऊना / सुशील पंडित : आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी द्वारा एडमिशन आफिस ऊना के लिए पुरूष व महिला वर्ग के 5 पद मार्किटिंग आफिसर के अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि मार्किटिंग आफिसर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन निर्धारित की गई हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8352803291 व 7018303899 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
मार्किटिंग आफिसर के पदों हेतू साक्षात्कार 2 फरवरी को
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -