Punjab Govt AD
HomeHimachalमहाविद्यालय ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

महाविद्यालय ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित:  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना ,एन. सी. सी. व रोवर रेंजर्स इकाई द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा  मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

उन्होंने अपने सम्बोधन में बच्चों को अपनी दिनचर्या में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ़ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फ़ायदेमंद है ।इसके बाद स्वयंसेवी विशाल और स्मृति शर्मा ने विभिन्न आसन करवाये ।इस अवसर पर एन . एस. एस.अधिकारी प्रो. मंजीत मान, एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. मोनिका खन्ना , रोवर स्काउट लीडर डॉ.शाम सिंह बैंस व अन्य शिक्षक एवं  गैर-शिक्षक वर्ग के साथ रोवर रेंजर, एन. सी. सी. व एन. एस. एस. के छात्र भी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -