Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalमहाविद्यालय ऊना में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव

महाविद्यालय ऊना में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ( ग्रुप 3 ) के आयोजन में 13/11/2025 के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रथम सत्र में शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां की गईं जिसमें राजकीय महाविद्यालय अर्की (सोलन), राजकीय महाविद्यालय ऊना एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय ( शिमला ) के बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा पैदा कर दी जिसको देखकर पूरा पंडाल झूम उठा। इसके साथ साथ कॉलेज की प्राचार्या ने बाहर से आए हुए बच्चों व टीम इंचार्जेज से बात करते हुए ऊना महाविद्यालय द्वारा किए गए प्रबंधों, जिसमें रहने / खाने पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बच्चों से लेकर टीम इंचार्जेज ने कॉलेज प्रबंधन की तारीफ करते हुए, कहा कि व्यवस्था बेहद अच्छी की गई है। उन्होंने आश्वाशन दिया कि किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो टीम इंचार्जेज एवं बच्चे, कॉलेज प्रबंधकों से मिल सकते हैं। संध्या सत्र के विशिष्ट अतिथि चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता को कभी भी जीत हार के नजरिए से न देखकर इस मंच पर आना ही  अपने आप में पुरस्कार समझना चाहिए। इस मंच के माध्यम से छात्र छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहना है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य और देश का नाम रोशन करना है।

इसके साथ कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनको लगभग 17 साल बाद इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उनकी  प्रशंसा की। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने विशिष्ट अतिथि चिंतपूर्णी के  विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके साथ आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को भी शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आज की  लोक नृत्य की प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय हरोली, राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर, राजकीय महाविद्यालय चवाड़ी चम्बा, राजकीय महाविद्यालय अर्की सोलन, राजकीय महाविद्यालय रामपुर, एचपीयू पी. जी सेंटर शिमला, राजकीय महाविद्यालय आनी हमीरपुर, स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं, राजकीय महाविद्यालय भटोली के द्वारा दी गईं प्रस्तुतियों ने पंडाल में समां बांध दी। जिससे सभी छात्र छात्राएं झूम उठे। इस तरह की सांस्कृतिक धरोहरों से हमें अपनी संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। इस मौके पर समस्त गणमान्य, प्राध्यापक गण, तथा बाहर से आए हुए छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -