ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र (ज़िला ऊना) में कुश्ती प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जहां पर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता अभिषेक राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर अभिषेक राणा ने कहा की आज रायपुर मैदान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में मुख्य अतिथि बनने का अविस्मरणीय सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं हमारे पहलवानों और आयोजकों पर गर्व महसूस करता हूं और उनके ऐसे प्रोत्साहन भरे प्रयास की सराहना करता हूं।
अभिषेक ने अपने विचार रखते हुए कहा की युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखना और खेलकूद एवं पहलवानी के क्षेत्र में उनका प्रमुख ध्येय बनाना हमारे हिमाचल की उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश के युवाओं ने इस कुश्ती प्रतिस्पर्धा में अपनी माहिरता और प्रतिभा का परिचय दिया है।आने वाले वक्त में हिमाचल प्रदेश केवल पर्यटन और सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि खेलकूद के लिए भी प्रसिद्ध हो ऐसा हमारा कठिन प्रयास रहेगा और हम इस लक्ष्य को जरूर पूरा करके रहेंगे।हम अपने युवा सदस्यों को आदर्श बनाने के लिए ऐसे अनेकों आयोजन करते रहना चाहिए।
अभिषेक राणा ने दंगल के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि आप सबकी उपलब्धि दिखा रही है कि हिमाचली युवा नशों से दूर रहकर समर्पितता और मेहनत से उन्नति कर सकते हैं। आपका योगदान युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण है। मेरी शुभकामाएं आप सबके साथ हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहें इसके लिए हम सदैव अग्रणी और तत्पर हैं। इस कुश्ती प्रतिस्पर्धा में स्थानीय वीडीसी मनु, कारण,राहुल,विक्की और अन्य युवा मौजूद रहे।
