Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News: खड़ी अल्टो कार में टकराई इनोवा, मामला दर्ज 

Himachal News: खड़ी अल्टो कार में टकराई इनोवा, मामला दर्ज 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव धुसाडा में सड़क किनारे अल्टो कार लगा कर सो रहे व्यक्ति की कार में इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे कार का नुक़सान हुआ है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में संजीव कुमार पुत्र मोती राम निवासी गांव वटलाना डा0 शोघी त0 व जिला शिमला ने बताया कि यह व इसका दोस्त सन्नी अपनी अल्टो गाड़ी संख्या एचपी 63 वी-3445  लेकर सन्नी के ससुराल चम्बा गए थे । चम्बा से लौटते समय मध्यरात्रि यह धुसाड़ा नामक स्थान पर एक गेट के समीप गाड़ी साईड मे लगाकर सो गये तो समय लगभग 1:30/2:00 बजे रात के लगभग जब ये सोए हुए थे कि जोर से इनकी गाड़ी को टक्कर लगी और टक्कर लगने के बाद इनकी गाड़ी उस घर के गेट के अन्दर की तरफ पहुंच गई ।

टक्कर मारने वाली गाड़ी का नम्बर इसे बाद में (पीवी 01 एफ -9886) इनोवा तथा चालक का नाम व पता हरमिन्द्र शर्मा पुत्र सुरिन्द्र शर्मा निवासी गांव नीलपुर, राजपुर शहर सतनाम नगर त0 वनूड़ जिला पटियाला पंजाब मालूम हुआ है। यह सडक दुर्घटना इनोवा कार के चालक की तेज रफ्तारी,गलती व लापरवाही से घटित हुई है । वहीं शिकायत के पर पुलिस ने हरमिन्द्र शर्मा के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -