ऊना/ सुशील पंडित: इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने सुहागिनों के महान पर्व के संबंध में प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन ‘चौथ का चांद’ का आयोजन गत दिवस किया। इस मौके कार्यक्रम में मिसिज सत्ती अतिथि के तौर पर शिरकत करने विशेष रूप से पहुंची। इस मौके क्लब की महिलाओं ने तंम्बोला व कई अन्य मनोरंजन खेल खेले। मिसिज करवाचौथ प्रतियोगिता में श्रुति जुनेजा प्रथम रनरअप चुनी गई, साधना चड्ढा और रोजी धीमान सेकंड रनरअप रही। फैंसी ड्रेस कंपटीशन में दीपिका सांची बस्सी प्रथम रनरअप, प्रियंका मदान सेकंड रनरअप और सोनू दुबे थर्ड रनरअप रही। मेहंदी प्रतियोगिता में सोनिका शर्मा प्रथम रनरअप चुनी गई, सुषमा लठ सेकंड रनरअप और सुनीशा शर्मा थर्ड रनरअप रही। गिद्दा प्रतियोगिता में मधु अरोड़ा प्रथम रनरअप रही, जसलीन सेकंड रनरअप और दीप्ति, हर्षिता थर्ड रनरअप रही। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में डॉक्टर मीनाक्षी नाथ, डॉक्टर अनुपमा शर्मा, पूनम ठाकुर, रश्मि ठाकुर, शिवानी साहनी और अनुराधा वर्मा रही। सेकंड रनरअप शशि कंवर रही। रैंप वॉक प्रतियोगिता में वीनू कंवल प्रथम रनरअप रही, एकता जैतक,रश्मि गुप्ता, अंजु शर्मा, संध्या, सुकेली जसवाल, पुनम ठाकुर, आशा, शैलजा शर्मा, जसलीन सेकंड रनरअप रही।
इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन ‘चौथ का चांद’ का आयोजन
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -